उत्तराखंड

भाजपा नेता और एक अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे हैं जानिए

Admin4
29 Aug 2022 11:43 AM GMT
भाजपा नेता और एक अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे हैं जानिए
x

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला

प्रॉपर्टी डीलर इमरान की हत्या के मामले में पुलिस भाजपा नेता अशोक वर्मा के बेटे रिजुल वर्मा को जेल भेज चुकी है। अब तक भाजपा नेता और एक अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि बेटे की गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस भाजपा नेता की गिरफ्तारी में बैकफुट पर आ गई है।

प्रॉपर्टी डीलर को छत से फेंकने के मामले में फरार चल रहे भाजपा नेता अशोक वर्मा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बैकफुट पर नजर आ रही है। दो प्रदेशों में होने का दावा करने वाली पुलिस को भाजपा नेता का कुछ पता नहीं चल पाया है। कई स्थानीय लोगों के संपर्क में होने की जानकारी के बाद भी पुलिस सिर्फ लकीर पीट रही है।

लक्सर क्षेत्र स्थित गढ़ी संघीपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर इमरान की हत्या के मामले में पुलिस भाजपा नेता अशोक वर्मा के बेटे रिजुल वर्मा को जेल भेज चुकी है। अब तक भाजपा नेता और एक अन्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि बेटे की गिरफ्तारी करने के बाद पुलिस भाजपा नेता की गिरफ्तारी में बैकफुट पर आ गई है। पुलिस पर अब राजनीतिक दबाव और बढ़ गया है। इसके चलते यूपी और हरियाणा में भाजपा नेता के होने का दावा करने के बाद भी पुलिस के हाथ उस तक नहीं पहुंच पाए रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि भाजपा नेता अपने कई स्थानीय लोगों के लगातार संपर्क में है और मोबाइल पर बातचीत कर रहा है। बावजूद इसके पुलिस गिरफ्तारी नहीं कर पा रही है। उधर, बताया जा रहा है कि भाजपा नेता जल्द ही कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। वह कोर्ट सरेंडर करने के लिए अपने परिचितों के जरिए पूरी कागजी कार्रवाई करवा रहा है। वहीं, एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल का कहना है कि भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। न ही कोई राजनीतिक दबाव है और न ही पुलिस बैकफुट पर है।

Next Story