उत्तराखंड

बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत

Admin Delhi 1
5 Nov 2022 2:16 PM GMT
बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई मौत
x

रुद्रपुर न्यूज़: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 14 सुभाष कॉलोनी और हाल शारदा कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय जगमोहन सिंह सिडकुल की एक फैक्ट्री में वाहन चालक था। शुक्रवार रात वह बाइक से शारदा कॉलोनी से भूरारानी की ओर जा रहा था। इसी बीच सिटी वन गेट नंबर एक के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसआई महेश कांडपाल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी अस्पताल पहुंच गये। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

Next Story