उत्तराखंड

बाइक सवारों ने महिला का बैग छीना

Admin4
5 March 2023 10:00 AM GMT
बाइक सवारों ने महिला का बैग छीना
x
रुद्रपुर। सिंह कालोनी गली नंबर एक निवासी सुमन पत्नी अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह पति और तीन साल की पुत्री के साथ बाजपुर गई हुई थी। रात साढ़े 8 बजे के करीब वे स्कूटी से घर वापस आ रहे थे।
इसी बीच एलायंस गेट के पास बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और उसके हाथ से बैग छीन लिया। जिससे स्कूटी अनियंत्रित हो गई और वे लोग सड़क पर गिरकर चोटिल हो गए।
शोर-शराबा करने पर वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। लोगों ने बाइक सवारों को पीछा किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। सुमन ने बताया कि पर्स में 12 हजार की नकदी, मोबाइल फोन, दो सोने की अंगूठी और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Next Story