उत्तराखंड

बाइक सवार को डंपर ने रौंदा, मौके पर हुई मजदूर की मौत

Admin4
23 Sep 2023 9:45 AM GMT
बाइक सवार को डंपर ने रौंदा, मौके पर हुई मजदूर की मौत
x
रुद्रपुर। गुरुवार की देर रात सिडकुल कंपनी से वापस लौट रहे बाइक सवार को डंपर चालक ने रौंद दिया। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। इस बीच वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मजदूर को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मूल रूप से नदेली बरेली व हॉल निवासी निकट बगवाड़ा चौकी 25 वर्षीय राजेश कुमार सिडकुल की एक कंपनी में मजदूरी करता था। बताया जा रहा है कि रोजमर्रा की भांति राजेश गुरुवार की रात को भी सिडकुल से ड्यूटी कर वापस घर लौट रहा था। अचानक बगवाड़ा मंडी के समीप पीछे से आ रहे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। इतना ही नहीं डंपर चालक कुछ दूर तक बाइक सवार को घसीटते हुए ले गया। जिस कारण बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
राहगीरों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार में सबसे छोटा था और डेढ़ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसका मासूम बच्चा भी है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
Next Story