उत्तराखंड
Kedarnath त्रासदी में बड़ा खुलासा, उड़ान नियमों की अनदेखी पर केस दर्ज
Tara Tandi
16 Jun 2025 2:10 PM IST

x
Rudraprayag रुद्रप्रयाग: केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकाप्टर हादसों को लेकर सरकार ने अब सख्त रुख अख्तियार कर लिया है. बीते रविवार को हुए हेलीकॉप्टर क्रैश मामले में ताजा कार्रवाई में आर्यन एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के दो प्रबंधकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
समय से पहले भरी थी हेलीकॉप्टर ने उड़ान
बता दें यह मुकदमा सोनप्रयाग पुलिस थाने में दर्ज हुआ है. जिसमें आरोप है कि कंपनी ने निर्धारित स्लॉट से पहले ही उड़ान भर कर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA ) के नियमों की अवहेलना की थी. सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) को सौंप दी है.
ये भी पढ़ें : केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, 1 मासूम समेत 7 की मौत
DGCA को दिए निगरानी बढ़ाने के निर्देश
सरकार ने DGCA को केदारनाथ घाटी में चल रही सभी हेलीकॉप्टर गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए है. साथ ही कंपनी ने रविवार सुबह हेली क्रैश में जान गंवाने वाले हर यात्री के परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है.
TagsKedarnath त्रासदीबड़ा खुलासाउड़ान नियमोंअनदेखी केस दर्जKedarnath tragedybig disclosureflight rules ignoredcase filedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





