उत्तराखंड

बड़ी खबर: अल्मोड़ा में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एकेडमी द्वारा दस अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला

Admin Delhi 1
3 Oct 2022 8:25 PM IST
बड़ी खबर: अल्मोड़ा में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एकेडमी द्वारा दस अक्टूबर को लगेगा रोजगार मेला
x

अल्मोड़ा न्यूज़: सहायक क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एकेडमी द्वारा दस अक्टूबर को सुबह दस बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा, निकट पं. जनार्दन जोशी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चयन कंपनी द्वारा टाटा केपिटल हाउसिंग फाईनेंस लिमिटेड के लिए 23 पदों के लिए साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक,स्नातकोत्तर, बीसीए, एमसीए, बीबीए, एमबीए तथा आयु 18 वर्ष से 26 वर्ष है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अर्ह अभ्यर्थी उक्त तिथि को निर्धारित समय पर क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों, बायोडाटा व दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हो सकते हैं

Next Story