उत्तराखंड

देवभूमि में फिर हुआ बड़ा हादसा: खाई में गिरी कार, दो लोगों की हुई मौत

Admin Delhi 1
21 Nov 2022 9:22 AM GMT
देवभूमि में फिर हुआ बड़ा हादसा: खाई में गिरी कार, दो लोगों की हुई मौत
x

पिथौरागढ़ न्यूज़: एक बार फिर पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसें बढ़ने लगे हैं। रविवार देर रात पिथौरागढ़ में एक और दर्दनाक हादसा हो गया। जौलजीबी झूलाघाट मोटर मार्ग में एक कार खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। रात को दो लोग कार संख्या यूके 05 टीए 3501 से जौलजीबी मेले से लौटकर अपने घर जा रहे थे। तभी अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। अंधेरा अधिक होने के कारण हादसे का पता सुबह चला। पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह लोगों ने खाई में कार दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना अस्कोट पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंच दोनों के शवों को बाहर निकलवाया।

मृतकों की शिनाख्त सिमलखेत निवासी भुवन राम (46) पुत्र श्यामू राम और राम (45) पुत्र शेर राम निवासी डंबर के रूप में हुई है। अस्कोट थाना पुलिस ने शवों का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Story