उत्तराखंड

Bhimtal: देवभूमि के खिलाड़ी चमकाएंगे देश का नाम

Admindelhi1
30 May 2025 12:52 PM IST
Bhimtal: देवभूमि के खिलाड़ी चमकाएंगे देश का नाम
x
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्माण की घोषणा की थी

भीमताल: खेल मंत्री रेखा आर्या ने भीमताल में बैडमिंटन हॉल और मल्टी परपज हॉल के निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। इन दोनों के निर्माण में लगभग 7 करोड़ रुपए की लागत आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके निर्माण की घोषणा की थी।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अब यहां से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी निकलने का मार्ग प्रशस्त होगा। देवभूमि को खेल भूमि के रूप में विकसित करने के हमारे संकल्प का यह एक और पड़ाव है। कहा कि अब तक प्रदेश में हमारे पास 1300 करोड़ से ज्यादा की खेल अवस्थापना परिसंपत्तियां हो चुकी है और जगह-जगह स्टेडियम, मिनी स्टेडियम, मल्टी परपज हॉल बनाने का कार्य लगातार जारी है। प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित हो चुकी है और वह दिन दूर नहीं जब यहां के खिलाड़ी देव भूमि को ग्लोबल पहचान दिलाएंगे।

बताया कि हल्द्वानी में आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस पर प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया जाना है। इस अवसर पर सीडीओ नैनीताल अनामिका, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रतीक जोशी, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, भीमताल मंडल अध्यक्ष कमल जोशी, उपाध्यक्ष डीके शर्मा, महामंत्री गोपाल कृष्ण भट्ट, कमलेश रावत, कमला आर्या, पंकज जोशी, प्रकाश कनौजिया, कुलदीप, जया बोहरा, अनीता, मीनाक्षी आर्या आदि उपस्थित रहे।

Next Story