उत्तराखंड
Bhararisain: गैस की किल्लत पर कांग्रेस विधायकों का विरोध, विधानसभा परिसर के बाहर धरना
Admindelhi1
13 March 2026 5:05 PM IST

x
भराड़ीसैंण: देश और प्रदेश में रसोई गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर कांग्रेस विधायकों ने बजट सत्र के पांचवें दिन विधानसभा के सामने सरकार के खिलाफ सांकेतिक धरना देते हुए सरकार पर निशाना साधा है।
इस माैके पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारें एलपीजी की कमी से इनकार कर रही हैं, जबकि जमीनी स्तर पर सिलेंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं और कई स्थानों पर गोदाम खाली पड़े हैं। लोगों को घरेलू गैस सिलेंडर के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जबकि कमर्शियल सिलेंडर भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार रसोई गैस की कालाबाजारी रोकने में विफल साबित हुई है। आम जनता गैस की किल्लत से जूझ रही है, ऐसे में सरकार को इस समस्या के समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
Tagsभराड़ीसैंणगैसकिल्लतकांग्रेसविधायकोंविरोधविधानसभापरिसरबाहरधरनाBhararisaingas shortageCongressMLAsprotestassembly premisesoutsidesit-inजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





