उत्तराखंड

बहू की पिटाई कर घर से निकाला, दहेज में कार नही मिलने पर गुस्सा थे ससुराल वाले

Admin Delhi 1
18 July 2022 7:00 PM IST
बहू की पिटाई कर घर से निकाला, दहेज में कार नही मिलने पर गुस्सा थे ससुराल वाले
x

हड़वानी क्राइम न्यूज़: ससुरालियों ने दहेज के लिए बहू को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि बीते वर्ष 24 फरवरी को उसकी शादी गौजाजाली निवासी चांद बाबू के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी में उसके पिता ने 10 लाख रुपये से अधिक खर्च किये। बावजूद इसके ससुराली दहेज में कार न मिलने से नाराज थे। आरोप है कि इससे नाराज पति चांद बाबू, ससुर जाकिर हुसैन, सास कमर जहां और देवर रिजवान उसे प्रताड़ित करने लगे।

पीड़िता ने देवर पर बुरी नजर रखने का आरोप लगाया है। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे पीटा और घर से बाहर निकाल दिया।

Next Story