उत्तराखंड

बनभूलपुरा पुलिस ने पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करने वाले पर किया केस दर्ज

Admin Delhi 1
10 Dec 2022 3:01 PM GMT
बनभूलपुरा पुलिस ने पार्षद के खिलाफ केस दर्ज करने वाले पर किया केस दर्ज
x

हल्द्वानी क्राइम न्यूज़: वार्ड 14 के पार्षद महेश के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले राम सिंह के खिलाफ बनभूलपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी तहरीर में पार्षद महेश के भतीजे जवाहरनगर वार्ड 14 निवासी चंदन कोहली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि जवाहरनगर की अंसारी कलोनी में अमृत योजना के तहत सरकारी कार्य चल रहा था। तभी राम सिंह पुत्र नन्दन सिंह निवासी गोल्छा कम्पाउन्ड गाली-गलौच कर लेबर को भगाने लगा।

सरकारी कार्य बन्द करने को कहा। कारण पूछने पर राम सिंह ने मारपीट शुरु कर दी। धक्का-मुक्की में नन्दन सिंह गिर गया। राम सिंह चाचा महेश को भी गालियां और जान से मारने की धमकी दी। सरकारी सामान नष्ट कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। पार्षद महेश भी धक्का-मुक्की में घायल हो गए। आरोप है कि राम सिंह अपराधी प्रवृत्ति का और पूर्व में जेल में भी जा चुका हैं।

Next Story