उत्तराखंड

उत्तराखंड में छह माह तक राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर रोक

Ashwandewangan
17 Jun 2023 5:47 PM GMT
उत्तराखंड में छह माह तक राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल पर रोक
x

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा और आगामी वर्षा काल के दौरान आपदाओं को ध्यान में रखते हुए अगले छह माह के लिए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल को निषिद्ध कर दिया है। अब सरकारी कर्मचारी संगठन हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

सचिव शैलेश बगौली ने इस आशय की अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि चारधाम यात्रा और मानसून अवधि में संभावित आपदाओं की आशंका को देखते हुए लोकहित में ऐसा निर्णय लिया गया है। राज्यपाल इस आदेश के निर्गत होने के तिथि से छह माह की अवधि के लिए राज्याधीन सेवाओं में हड़ताल निषिद्ध करते हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में चारधाम यात्रा शुरू है। जुलाई में कांवड़ यात्रा शुरू होगी।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story