उत्तराखंड

नैनीताल के तीन स्कूलों में बच्चों को बांटे गए बैग, खिले चेहरे

Admindelhi1
24 Nov 2026 2:22 PM IST
नैनीताल के तीन स्कूलों में बच्चों को बांटे गए बैग, खिले चेहरे
x
बच्चों को स्कूल बैग के साथ स्वच्छता और रिसाइकिलिंग की सीख

नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में प्रकृति रिसाइकिलिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से तल्लीताल क्षेत्र के तीन सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और रिसाइकिलिंग के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया।

बैग वितरण कार्यक्रम राजकीय बालक उच्चतर प्राथमिक विद्यालय तल्लीताल, राजकीय कन्या उच्चतर प्राथमिक विद्यालय तल्लीताल और राजकीय प्राथमिक विद्यालय तल्लीताल में आयोजित किया गया। नए स्कूल बैग पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे।

कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों ने संस्था की पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी संस्था शिक्षा के क्षेत्र में इसी प्रकार सहयोग करती रहेगी।

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, नगर पालिका सभासद भगवत रावत, शैलेंद्र बर्गली, जिला मंत्री संतोष कुमार और भूपेंद्र बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विद्यालयों की ओर से शिक्षक अनिल कत्यूरा, उज्ज्वला चौधरी, रेखा मनराल, मुक्ता बिष्ट, कमला बिष्ट और भावना सहित अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।

Next Story