उत्तराखंड
बागेश्वर: बैजनाथ झील में युवक की नहाते समय डूबने से हुई मौत
Admin Delhi 1
18 April 2022 12:02 AM IST

x
बागेश्वर न्यूज़: जनपद के बैजनाथ झील में युवक के डूबने से हुई मौत। तुषार बिष्ट पुत्र प्रदीप सिंह बिष्ट उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम सील बाडेछीना जनपद अल्मोड़ा से अपने दोस्तों के साथ बैजनाथ घूमने आया हुआ था। वह दोस्तों के साथ बैजनाथ मंदिर झील नहाने लगे इसी दौरान तुषार नहाते हुए अचानक गहरे पानी की तरफ चला गया जहां वह डूब गया, सूचना पर तत्काल आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और उनकी सहायता से तुषार को पानी से बाहर निकाल कर सीएचसी बैजनाथ ले जाया गया।
डॉक्टरों ने तुषार मृत घोषित कर दिया। बैजनाथ थाना अध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने इस सम्बन्ध में तुषार के परिजनों को अवगत करा दिया है परिजनों के पहुंचने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Next Story





