उत्तराखंड

Bageshwar: तेज बहाव बना काल, सरयू नदी में बहा आठ साल का बच्चा

Admindelhi1
21 July 2026 10:56 AM IST
Bageshwar: तेज बहाव बना काल, सरयू नदी में बहा आठ साल का बच्चा
x
बागेश्वर में नदी हादसा, आठ वर्षीय बच्चे की तलाश जारी

बागेश्वर: कपकोट में सोमवार को शिवालय मंदिर के पास सरयू नदी में लाहुर गांव का एक आठ वर्षीय बालक के बह जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बालक मां के साथ नदी से पानी भरने गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बह गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सावन के पहले सोमवार के अवसर पर मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। यहां बच्चा मां कमला देवी के साथ नदी से पानी भर रहा था। इसी दौरान बच्चा नदी के किनारे पहुंचा और अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उफनाई धारा में वह आंखों से ओझल हो गया।

उन्होंने करीब 50 मीटर तक बहाव के साथ तलाश की, लेकिन तेज धारा के कारण बच्चे तक नहीं पहुंच सके। राकेश की मां कमला देवी ने बताया कि उनका बेटा कक्षा दो का छात्र था। परिवार बच्चों की पढ़ाई के लिए कपकोट में किराये के मकान में रह रहा है। परिवार में राकेश से बड़ी एक बहन भी है।

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और बालक की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया।

Next Story