उत्तराखंड

Bageshwar : शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार

Tara Tandi
10 July 2024 11:46 AM IST
Bageshwar : शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म ,आरोपी गिरफ्तार
x
Bageshwar बागेश्वर : युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
युवती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर में बताया कि उमेश तिवारी (24) निवासी भीड़ी ने उसे शादी का झांसा देकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने तहरीर में कहा कि जब उसने उमेश से शादी को लेकर बात की तो वो मुकर गया और जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगा.
आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी उमेश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को टैक्सी स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
Next Story