उत्तराखंड
Bageshwar में अंग्यारी महादेव के संत निर्माण की हत्या से हड़कंप
Tara Tandi
27 Nov 2024 4:50 PM IST

x
Bageshwar बागेश्वर: जिले में अंग्यारी महादेव शिव धाम के महाराज निर्माण की हत्या से हड़कंप मच गया है। संत निर्माण का शव मंदिर से महज 500 मीटर की दूरी पर संदिग्ध हालात में मिला। शव मिलने के बाद से जूना अखाड़ा के संतों में आक्रोश है। इसके साथ ही भक्तों में भी आक्रोश देखने को मिला है।
बागेश्वर में अंग्यारी महादेव के संत निर्माण की हत्या से हड़कंप
अंग्यारी महादेव शिव धाम के महाराज निर्माण (50) की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। राजस्व पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथमदृष्टया महाराज की हत्या किए जाने की आशंका में एक टैक्सी चालक को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक कर्णप्रयाग का रहने वाला है।
महाराज के साथ का एक अन्य साधु लापता
बताया जा रहा है कि पुलिस को हत्या से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। इसके साथ ही महाराज के साथ रहने वाला एक साधु लापता है। जिसके खोजबीन में पुलिस जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महाराज के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
हत्या से जूना अखाड़ा के संतों में आक्रोश
महाराज निर्माण की हत्या से जूना अखाड़ा के संतों में आक्रोश है। पंचदशनाम जूना अखाड़ा बागेश्वर और जिलेभर के संतों ने हत्या के खुलासे की मांग की है। संत समाज ने हत्या का खुलासा जल्द ना होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने भी जल्द इस मामले के पर्दाफाश करने की मांग की है।
TagsBageshwar अंग्यारी महादेवसंत निर्माणहत्या हड़कंपBageshwar Angyari Mahadevsaint constructionmurder commotionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





