
x
Chmoli चमोली। उत्तराखंड के चमोली में स्थित बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। सोमवार को पंच पूजा के चौथे दिन मां लक्ष्मी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और परंपरा के अनुसार कढ़ाई प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद माता लक्ष्मी को बद्रीनाथ गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण दिया गया। सोमवार सुबह बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी अमरनाथ नंबूदरी माता लक्ष्मी के मंदिर पहुंचे और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें गर्भगृह में विराजमान होने का आमंत्रण दिया। इस विशेष क्षण के बाद मंदिर में कपाट बंद होने की अंतिम तैयारियां शुरू हो गईं।
मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 56 मिनट पर बद्रीनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे। इसके साथ ही बद्रीनाथ धाम का छह महीने का शीतकाल आरंभ हो जाएगा। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटों की जगमगाहट और ताजे फूलों की महक से पूरा धाम एक दिव्य लोक जैसा नजर आ रहा है। गौरतलब है कि 21 नवंबर से बद्रीनाथ धाम में पंच पूजाएं शुरू हुई थीं। इसके तहत गणेश मंदिर, आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के कपाट भी विधि-विधान से बंद किए गए। जैसे-जैसे कपाट बंद होने का समय नजदीक आता गया, वैसे-वैसे मंदिर में वेद ऋचाओं का वाचन भी पूरा कर दिया गया।
सोमवार को माता लक्ष्मी के मंदिर में विशेष पूजा की गई। रावल यानी मुख्य पुजारी ने परंपरा के अनुसार, माता लक्ष्मी को मुख्य गर्भगृह में आने का औपचारिक निमंत्रण दिया। गर्मियों के छह महीनों में माता लक्ष्मी मंदिर परिसर में स्थित अपने स्थल पर विराजमान रहती हैं, लेकिन सर्दियों के दौरान मां मुख्य मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होती हैं। कपाट बंद होने के मौके पर इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। अंदाजा है कि मंगलवार को पांच हजार से ज्यादा लोग बद्रीनाथ धाम में मौजूद रहेंगे। सभी लोग कपाट बंद होने की इस ऐतिहासिक और भावुक करने वाली प्रक्रिया के साक्षी बनना चाहते हैं।
Tagsबद्रीनाथ धामकपाट बंदपंच पूजामां लक्ष्मीगर्भगृहअमरनाथ नंबूदरीशीतकाल आरंभचमोलीउत्तराखंडश्रद्धालुजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





