उत्तराखंड

बदरीनाथ धाम से नगर पंचायत की तिजोरी भरी, ईको पर्यटन शुल्क से 1.57 करोड़ की कमाई

Admindelhi1
25 Nov 2026 11:26 AM IST
बदरीनाथ धाम से नगर पंचायत की तिजोरी भरी, ईको पर्यटन शुल्क से 1.57 करोड़ की कमाई
x
तीर्थयात्रियों की सुविधाओं का खर्च उठाएगा ईको शुल्क, सफाई से एंबुलेंस तक होगा इस्तेमाल

गोपेश्वर: उत्तराखंड के बदरीनाथ धाम में ईको पर्यटन शुल्क नगर पंचायत के लिए आय का बड़ा स्रोत बन गया है। इस यात्रा सीजन में नगर पंचायत ने इस शुल्क के माध्यम से 1 करोड़ 57 लाख 18 हजार 930 रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के अनुसार, कुल आय में वाहनों से 1 करोड़ 25 लाख 58 हजार 490 रुपये और अन्य मदों से 31 लाख 46 हजार 440 रुपये प्राप्त हुए हैं।

नगर पंचायत वर्ष 2022 से धाम में प्रवेश करने वाले वाहनों से ईको पर्यटन शुल्क वसूल रही है। इसके तहत चारपहिया वाहन से 60 रुपये, टेंपो ट्रैवलर और मिनी बस से 100 रुपये, बस से 120 रुपये तथा हेलीकॉप्टर से 1,000 रुपये प्रति प्रवेश शुल्क निर्धारित है।

इस राशि का उपयोग धाम में सफाई, पथ प्रकाश, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, विकास कार्यों और एंबुलेंस संचालन जैसी सुविधाओं पर किया जा रहा है। वर्ष 2025 में शुल्क भुगतान आसान बनाने के लिए देवदर्शनी फास्ट ट्रैक व्यवस्था भी शुरू की गई थी।

नगर पंचायत का कहना है कि इस आय से बदरीनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिल रही है।

Next Story