उत्तराखंड

Uttarakhand में खराब मौसम की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

Tara Tandi
8 May 2025 1:55 PM IST
Uttarakhand में खराब मौसम की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
x
उत्तराखंड Weather : मौसम विभाग ने उत्तराखंड के तीन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और हरिद्वार समेत अन्य जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
तेज़ हवाओं के लिए अलर्ट जारी
देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इन जिलों में तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। इसके चलते इन तीनों जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है ताकि लोग सतर्क रहें।
अन्य जिलों में भी हल्की बारिश की संभावना
इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और टिहरी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि मई माह की शुरूआत से ही राज्य में मौसम बदल गया है। जिसके चलते राज्यभर में बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है।
2 मई से बारिश और ओलावृष्टि जारी
उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में 2 मई से बारिश और ओलावृष्टि जारी है। कई जगहों पर भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया और भूस्खलन के कारण सड़कें अवरुद्ध हो गईं। हालांकि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आपदा प्रबंधन विभाग अलर्ट पर है। सभी जिलों को भी परामर्श जारी किया गया है। इसके साथ ही चारधाम यात्रा के मार्गों पर भी सतर्कता बरती गई है। ताकि यहां आने वाले यात्रियों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
Next Story