उत्तराखंड

पहाड़ के लिए बुरी खबर: उत्तराखंड का एक और लाल सियाचिन में हुआ शहीद

Admin Delhi 1
10 March 2022 1:28 PM IST
पहाड़ के लिए बुरी खबर: उत्तराखंड का एक और लाल सियाचिन में हुआ शहीद
x

उत्तराखंड के लिए इस बीच एक बहुत ही दुःखद खबर सामने आ रही है। पौड़ी गढ़वाल का एक और लाल सीमा पर शहीद हो गया है। पौड़ी गढ़वाल के 57 बंगाल इंजीनियर के जवान थे। वह सियाचिन में ड्यूटी कर अपना फर्ज निभा रहे थे। विपिन मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के धारकोट के रहने वाले थे। 57 बंगाल इंजीनियरिंग के जवान विपिन सिंह जी के शहीद होने का दुःखद समाचार मिल रहा है। उत्तराखण्ड के वीर जवान देश के लिए अपनी शहादत देते रहे हैं। विपिन की शहादत की खबर सुनकर उनके गृह क्षेत्र में शोक की लहर है।

Next Story