उत्तराखंड

दोस्तों पर किया हॉकी से हमला, रिपोर्ट दर्ज

Admin4
19 May 2023 12:14 PM GMT
दोस्तों पर किया हॉकी से हमला, रिपोर्ट दर्ज
x
बाजपुर। होटल पर मछली बनवाने को लेकर दो दोस्तों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक दोस्तों ने दूसरे पर हॉकी से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। भोना कॉलोनी निवासी तपन पुत्र हरपाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को वह अपने साथी मुकेश साहू, जगदीश के साथ मछली लेकर रामराज रोड स्थित एक होटल पर बनवाकर खाने के लिए गए थे।
होटल संचालक ने तल कर मछली बनाने से साफ मना कर दिया। इस पर उसने अपने दोस्तों से किसी दूसरे होटल पर चलने की बात कही। आरोप है कि इसको लेकर मुकेश साहू ने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोपी ने पहले हॉकी स्टीक से हमला किया। उसके बाद होटल से चाकू उठाकर उस पर वार कर दिया जिसमें पेट पर चाकू लगने से वह घायल हुआ है। दूसरे पक्ष की ओर से शिव प्रसाद साहू पुत्र जवाहरलाल साहू ने तहरीर दी है। पुलिस जांच में जुट गई है।
Next Story