उत्तराखंड

पत्नी के साथ मारपीट फिर तीन तलाक घर से निकाला, पति पर केस दर्ज

Tara Tandi
20 Feb 2024 8:23 AM GMT
पत्नी के साथ मारपीट फिर तीन तलाक घर से निकाला, पति पर केस दर्ज
x
देहरादून : थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति पर तीन तलाक और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

देहरादून : थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति पर तीन तलाक और ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में एक महिला ने कहा कि उसका विवाह करीब एक वर्ष पूर्व टीचर्स कॉलोनी सहसपुर निवासी फरमान अली से हुआ था। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज लाने पर उसका उत्पीड़न कर रहे थे।

इसके लिए मारपीट और गाली-गलौज करते थे। एक दिन पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। तब से मायके में रह रही हूं। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि पति फरमान अली पर तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया है। ससुर इमरान, सास अख्तरी, देवर समद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।


Next Story