उत्तराखंड
आश्रम संचालिका ने युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कराया, पुलिस की जांच शुरू
Admin Delhi 1
5 Sept 2022 5:57 PM IST

x
रुद्रपुर न्यूज़: इंदिरा कॉलोनी स्थित आश्रम संचालिका ने एक युवक पर आश्रम की मर्यादा को भंग करने और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंदिरा कॉलोनी स्थित प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि की संचालिका वीके सूरजमुखी ने बताया कि रविवार शाम इंदिरा कॉलोनी गली नंबर एक का रहने वाला हनी नाम का युवक आश्रम में जबरन घुसा और अशोभनीय शब्दों का प्रयोग करने लगा।
जब युवक को समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन, उसने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की जांच आदर्श कॉलोनी चौकी प्रभारी दिनेश सिंह परिहार को सौंप दी है।
Next Story





