उत्तराखंड
सेना के जवानों ने हटाई यात्रा मार्ग से बर्फ, खोले जाएंगे श्रद्धालुओं के लिए कपाट
Tara Tandi
2 May 2024 9:15 AM GMT
![सेना के जवानों ने हटाई यात्रा मार्ग से बर्फ, खोले जाएंगे श्रद्धालुओं के लिए कपाट सेना के जवानों ने हटाई यात्रा मार्ग से बर्फ, खोले जाएंगे श्रद्धालुओं के लिए कपाट](https://jantaserishta.com/h-upload/2024/05/02/3702727-tara.webp)
x
चमोली : चमोली में स्थित विश्व प्रसिद्ध हेमकुंड साहिब के कपाट आगामी 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। भारतीय सेना के जवानों ने यात्रा मार्ग से बर्फ हटाकर हेमकुंड साहिब तक रास्ता बनाया। इस दल में भारतीय सेना के 35 सदस्य और ट्रस्ट के 15 सेवादार शामिल हैं।
सेना के जवानों ने हटाई यात्रा मार्ग से बर्फ
बता दें बर्फ हटाने के लिए ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर ढीलों के निर्देश पर 418 इंडिपेंडेंट इंजीनियरिंग कोर के ओसी कर्नेल सुनील यादव ने हर सेवक सिंह व प्रमोद कुमार के नेतृत्व में सेना के जवानों को बर्फ हटाने के लिए भेजा था। भारतीय सेना ओर यात्रा को संचालित करने वाले गुरुद्वारा ट्रस्ट के सेवादारों ने बर्फ के बीच से रास्ता बनाते हुए हेमकुंड साहिब तक पहुंचे।
25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे कपाट
गुरुद्वारा परिसर में स्थित दरबार साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक इस दल की अगली रणनीति के तहत कुछ जवान सीढ़ियों वाले रास्ते से बर्फ का कटान करेंगे और बाक़ी जवान खचरों के आवागमन के लिए रास्ते से बर्फ हटायेंगे। बताया जा रहा है 20 मई तक बर्फ हटाने का ये कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
Tagsसेना जवानोंहटाई यात्रा मार्ग बर्फखोले जाएंगे श्रद्धालुओं कपाटArmy soldiers removed snow from the Yatra routedoors for devotees will be openedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story