
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : रक्षा राज्य मंत्री के मुताबिक देश में 11 क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय, दो भर्ती डिपो, एक स्वतंत्र भर्ती कार्यालय और 70 सेना भर्ती कार्यालय हैं। इनमें हर साल 90 से 100 भर्ती रैलियां होती हैं। वर्ष 2018-19 में थल सेना में 53431, नौसेना में 5885 और वायु सेना में 6862 सैनिकों की भर्ती हुई जबकि 2019-20 में थल सेना में 80572, नौ सेना में 6068 और वायु सेना में 7222 सैनिकों की भर्ती हुई, लेकिन इसके बाद 2020-21 से देश भर में थल सैनिकों की भर्ती नहीं हो पायी है।हालांकि, वर्ष 2020-21 में नौ सेना के 2772 और वायु सेवा के 8423 सैनिकों की भर्ती हुई। इसी तरह 2021-22 में नौ सेना में 5547 और वायु सेना में 4609 सैनिकों की भर्ती हुई। रक्षा राज्य मंत्री के मुताबिक थल सेना में सैनिकों की भर्ती प्रक्रिया हालांकि स्थगित है, लेकिन इसके बाद भी सैन्य व्यवस्था पूरी तरह चाकचौबंद है और हर मुकाबले के लिए तैयार है।





