उत्तराखंड

अंशुल जुबली बने UFC कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय

Gulabi Jagat
7 Feb 2023 11:31 AM GMT
अंशुल जुबली बने UFC कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय
x
उत्तराखण्ड के युवा हर क्षेत्र में कड़ी मेहनत से सफलता पाकर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। वहीं अब इसी कड़ी में उत्तरकाशी जिले के बेटे अंशुल जुबली ने MMA यानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स फाइट में इतिहास रच कर देश का नाम तो रोशन किया ही है, साथ ही उत्तराखण्ड का गौरव भी बढ़ाया है। अंशुल जुबली ने "ROAD TO UFC" फाइनल्स में इंडोनेशिया के जेका सरघी को हराकर जीत हासिल की है। जिसके बाद वह UFC कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं।
बता दें, यह प्रतियोगिता गत रविवार को इंडोनेशिया में आयोजित हुई। अंशुल जुबली इस खिताब को जीतने वाले वो दूसरे भारतीय बन गए हैं। इससे पहले भरत खंडारे ने साल 2012 में इसे जीता था। वहीं, अंशुल जुबली ने कहा कि यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। इसके बूते उन्होंने मुकाबले में दबदबा बनाया है। उनका लक्ष्य है कि वह दुनिया में मिक्स्ड मार्शल आर्ट में सर्वश्रेष्ठ बनें।
Next Story