उत्तराखंड

ट्रैकिंग करने पहुंची अनीता की मौत, पिता ने बताई आखिर बात

jantaserishta.com
25 Oct 2021 11:44 AM IST
ट्रैकिंग करने पहुंची अनीता की मौत, पिता ने बताई आखिर बात
x
भारी बारिश से मची तबाही के बाद आई बाढ़ में कई लोगों की मौत हो गई.

नई दिल्ली: उत्तराखंड में भारी बारिश से मची तबाही के बाद आई बाढ़ में कई लोगों की मौत हो गई. इस तबाही में अलग-अलग हिस्सों से ट्रैकिंग करने पहुंचे 7 लोगों की मौत भी हो गई. इसमें 38 वर्षीय अनीता रावत भी शामिल हैं. अनीता के परिवार ने उन्हें ट्रैकिंग के लिए न जाने की सलाह दी थी, लेकिन अनीता ने कहा था कि ये उसका साल का आखिरी ट्रैक होगा.

11 सदस्यों का ट्रैकिंग ग्रुप एवलांच में फंस गया था. इस ग्रुप को उत्तराखंड के हरसिल जिले से लमखगा दर्रा होते हुए हिमाचल के चितकुल तक पहुंचना था. लेकिन एवलांच आने से ग्रुप के 7 सदस्यों की मौत हो गई.
अनीता के पिता ज्योति सिंह ने बताया, 'हमने उसे न जाने की सलाह दी थी, लेकिन उसने कहा कि ये उसका इस साल का आखिरी ट्रैक होगा. वो हाल ही में मोरी-संकरी से ट्रैकिंग कर लौटी थी.' लेकिन ये अनीता की आखिरी ट्रैकिंग साबित हुई. उसके पिता ने शिकायत की अगर बचाव अभियान जल्दी शुरू किया जाता तो ट्रैकर्स को बचाया जा सकता था.
दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डेंटिस्ट की नौकरी छोड़ने के बाद अनीता अपने पिता के बेकरी कारोबार में हाथ बंटा रही थीं. उनके पिता ने बताया, 'वो बहुत होनहार थी. मेरे बिजनेस अकाउंट को संभालने के साथ-साथ वो कुछ भी कर सकती थी. उसे ट्रैकिंग का काफी शौक था.'
उत्तराखंड में बारिश से मची तबाही में रविवार तक 77 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. साथ ही बागेश्वर जिले के सुदेरधूंगा में एक और ट्रैकिंग रूट पर 5 ट्रैकर्स की मौत की आशंका भी जताई जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story