उत्तराखंड

नगरपालिका कार्यालय में पोस्टर फाड़ने से गुस्साए रंगकर्मियों ने ईओ से की जमकर हाथापाई

Admin Delhi 1
13 Oct 2022 4:18 PM IST
नगरपालिका कार्यालय में पोस्टर फाड़ने से गुस्साए रंगकर्मियों ने ईओ से की जमकर हाथापाई
x

नैनीताल न्यूज़: नगरपालिका कार्यालय में अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा से भिड़े रंगकर्मी। गाली गलोच के साथ की हाथापाई हुई। रंगकर्मियों का कहना है कि ओपन थिएटर में उनका एक महीने का फेस्टिवल होने वाला था। गुरुवार को संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत ईओ ने उनके कुछ पोस्टर फाड़ दिए। जिससे गुस्साए रंगकर्मी ईओ कार्यालय पहुंचे।

गुस्साए रंगकर्मियों ने मौके पर पहुंच ईओ के साथ गाली गलोच शुरू कर दी। बात केवल यहीं नहीं थमी और गुस्साएं रंगकर्मियों ने उनका फोन छीन लिया। यहीं नहीं हद तब पार हुई जब रंगकर्मियों ने उनका कोट उतारने की कोशिश। इस बीच वेतन की मांग को लेकर बात करने पहुंचे सफाई कर्मचारियों का पारा भी चढ़ गया। वह ईओ के बचाव में सामने आए। पालिका अध्यक्ष सचिन नेगी और एसएसआई दीपक बिष्ट भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद जमकर धक्का-मुक्की हुई और विवाद बढ़ गया।

Next Story