उत्तराखंड

गोपेश्वर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना जारी, यूकेडी ने दिया समर्थन

Admindelhi1
27 Nov 2026 5:39 PM IST
गोपेश्वर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना जारी, यूकेडी ने दिया समर्थन
x
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिले श्रम के अनुरूप मानदेय: यूकेडी

गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में मानदेय वृद्धि और सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का धरना पिछले 10 दिनों से जारी है। शुक्रवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के नेताओं ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां राज्य सरकार से प्रतिदिन 140 रुपये और केंद्र सरकार से प्रतिदिन 150 रुपये मानदेय बढ़ाने की मांग कर रही हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्ति के समय प्रत्येक कार्यकत्री को 10 लाख रुपये देने की मांग भी उठाई गई है।

यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री बीरू सजवाण ने कहा कि माताओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कार्यकत्रियों की आर्थिक सुरक्षा पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

यूकेडी नेता कमल किशोर डिमरी ने भी कार्यकत्रियों को उनके श्रम के अनुरूप मानदेय देने और मांगों का शीघ्र समाधान करने की मांग की। इस दौरान जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पुरोहित, जिला महामंत्री सुबोध बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Story