उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन पकड़ा गया

Admindelhi1
29 Sept 2026 3:58 PM IST
रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में रिश्वत लेते ऑर्थोपेडिक सर्जन पकड़ा गया
x
रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में रिश्वतखोरी का मामला, सर्जन गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग: सतर्कता विभाग ने रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में तैनात ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने के एवज में शिकायतकर्ता से रिश्वत की मांग की थी।

सतर्कता विभाग के अनुसार, टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत मिली थी कि जिला अस्पताल में कार्यरत ऑर्थोपेडिक सर्जन द्वारा शिकायतकर्ता से विकलांगता प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए पांच हजार रुपये की मांग की जा रही है। शिकायत प्राप्त होने के बाद विभाग ने मामले की जांच की, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून के निर्देश पर ट्रैप टीम गठित की गई। टीम ने मंगलवार को नियोजित कार्रवाई करते हुए डॉ. अंकुर ठाकुर को शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

सतर्कता विभाग ने मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। विभाग की ओर से मामले की आगे की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Next Story