उत्तराखंड

चमोली में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

Admindelhi1
22 Nov 2026 4:43 PM IST
चमोली में पहाड़ी से गिरकर HCC कर्मचारी की मौत, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
x
नदी में लापता होने की सूचना पर पहुंची SDRF, सुबह मिला कर्मचारी का शव

गोपेश्वर: उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एचसीसी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। कर्मचारी के नदी में डूबकर लापता होने की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ ने रातभर तलाश अभियान चलाया। रविवार सुबह उसका शव बरामद किया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार रात जिला नियंत्रण कक्ष को एचसीसी कंपनी के एक कर्मचारी के नदी में लापता होने की सूचना मिली थी। इसके बाद मुख्य आरक्षी महेश ऐठानी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तलाश अभियान शुरू किया।

टीम ने रात में नदी और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन की, लेकिन अंधेरा और कम दृश्यता के कारण सफलता नहीं मिल सकी। रविवार सुबह दोबारा अभियान शुरू करने पर कर्मचारी का शव बरामद हुआ।

मृतक की पहचान असम के सोनितपुर निवासी मोहन लोहार के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कर्मचारी पहाड़ी से गिर गया था और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

एसडीआरएफ ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया है।

घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Next Story