अलाव की व्यवस्था के लिए नैनीताल जिले में 5 लाख रुपये की धनराशि आवंटित
![अलाव की व्यवस्था के लिए नैनीताल जिले में 5 लाख रुपये की धनराशि आवंटित अलाव की व्यवस्था के लिए नैनीताल जिले में 5 लाख रुपये की धनराशि आवंटित](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/12/15/2319071-768-512-13964559-thumbnail-3x2-uk.webp)
नैनीताल न्यूज़: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जिले में शीतलहर के दौरान निराश्रित व असहाय लोगों के लिए ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था करने को कहा है। इसके लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 5 लाख रुपये की धनराशि आवंटित की है। गर्ब्याल ने जिले के सभी उपजिलाधिकारियों के साथ ही समस्त तहसीलदारों को निर्देश दिये हैं कि निराश्रितों को सम्भावित शीतलहर के प्रकोप से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अलाव जलाने का चयन ऐसे स्थानों पर किया जाए, जहां अधिक से अधिक निर्धन एवं असहाय लोग हों, जो सार्वजनिक स्थानों पर सोने को मजबूर हैं। कहा कि उनके लिए रैन बसेरा, मुसाफिर खाना, पड़ाव सराय, चौराहा, रेल एवं बस स्टेशन पर अलाव की व्यवस्था के साथ ही निशुल्क कंबल बांटने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाये।
अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि जिले के सभी 9 तहसीलों को 5 लाख रुपये की धनराशि व्यय किये जाने की अनुमति जिलाधिकारी द्वारा प्रदान की है। नैनीताल तहसील के लिए मिले 80 हज़ार रुपये की धनराशि तहसील नैनीताल को 80 हजार , हल्द्वानी को 90 हजार, रामनगर को 65 हजार, धारी को 32 हजार 500, खनस्यु को 32 हजार 500, लालकुआं को 50 हजार, कालाढूंगी में 50 हजार, कोश्याकुटौली को 50 हजार तथा तहसील बेतालघाट को 50 हजार
रुपये की धनराशि की अनुमति प्रदान की है।