
x
अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जनपद के सिरकोट के पास रात्रि में एक कार असंतुलित होकर लगभग ढाई सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 7:35 बजे जिला नियंत्रण कक्ष अल्मोड़ा से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि कपड़खान से पहले सिरकोट के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
वहां पहुंच कर टीम को पता लगा कि वाहन रात्रि में ही दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरी है। वाहन लॉक होने के कारण वाहन चालक अंदर ही फंसा हुआ था। कटर की सहायता से वाहन को काटकर चालक को घायल अवस्था में सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल सागर वर्मा पुत्र कुमार वर्मा को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए बेस अस्पताल अल्मोड़ा भेजा गया।
Tagsअल्मोड़ासड़क हादसेकार खाईगिरनेएक घायलAlmoraroad accidentcar falls into ditchone injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





