उत्तराखंड
Almora : तेज आंधी-तूफान में पेड़ के नीचे दबने से एक की मौत, नौ घायल
Tara Tandi
1 Jun 2024 5:54 PM IST

x
Almora : रानीखेत में शनिवार दोपहर में तेज आंधी-तूफान में पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से एक व्यापारी की मौत हो गई। जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद से उर्स मेले को बंद कर दिया गया है।
रानीखेत में पेड़ के नीचे दबने से एक की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक रानीखेत में कालू सैय्यद बाबा के उर्स समारोह में तेज आंधी के कारण पेड़ गिरने से बड़ा हादसा हो गया। आंधी के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से एक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक संजू देवल फड़ व्यापारी था जो कि रामपुर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था।
नौ लोग घायल, दो की हालत गंभीर
हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घायलों में व्यापारियों के साथ ही आस-पास के गांवों से आए मेलार्थी और खरीददार भी शामिल हैं। घायलों को स्थानीय लोगों ने जीएसएम राजकीय चिकित्सालय रानीखेत पहुंचाया। जहां से दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
TagsAlmoraतेज आंधी-तूफानपेड़ नीचे दबनेएक मौतनौ घायलstrong stormtree crushedone deathnine injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





