उत्तराखंड

अल्मोड़ा न्यूज़ अपडेट: असम राइफल्स के सूबेदार लक्ष्मण सिंह का सड़क हादसे में निधन

Admin Delhi 1
9 March 2022 11:07 AM GMT
अल्मोड़ा न्यूज़ अपडेट: असम राइफल्स के सूबेदार लक्ष्मण सिंह का सड़क हादसे में  निधन
x

अल्मोड़ा एक्सीडेंट न्यूज़: अल्मोड़ा के तल्ली भैसोड़ी निवासी सूबेदार लक्ष्मण सिंह का सड़क हादसे में निधन हो गया। मृतक आसाम राइफल में सूबेदार के पद पर कार्यरत थे। वह तीन दिन पहले गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आया थे। इस खबर से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। गांव में 9 मार्च बुधवार को लड़के की शादी होनी थी। गांव में शादी का माहौल मातम में बदल गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार तल्ली भैसोड़ी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह (48) असम राइफल्स में सूबेदार पद पर तैनात थे। वह तीन दिन पूर्व ही शादी में शामिल होने के लिए अवकाश पर गांव आए थे। मंगलवार को पड़ोस गांव तलेट में लक्ष्मण सिंह वार्षिक श्राद्ध में गया हुआ था। वापसी के दौरान तलेट बैंड के पास स्कुटी अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना के कुछ समय बाद जब लोग उधर से गुजरे तो स्कूटी खाई में गिरी हुई दिखाई दी। मौके पर पहुंच लोगों ने वहां सूबेदार लक्ष्मण सिंह पड़ा मिला लेकिन तब तक उनका निधन हो चुका था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक के चार बच्चे तीन लड़के व एक लड़की है।गांव के लोगों ने मृतक को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।

Next Story