उत्तराखंड
Almora: राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब में फिर दरका पहाड़, हाईवे बंद
Tara Tandi
24 Jan 2025 9:26 AM GMT
x
Almora अल्मोड़ा। अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब के पास बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे एक बार फिर पहाड़ी का बड़ा हिस्सा दरक गया। इस वजह से भारी तादाद में मलबा सड़क पर आ गिरा।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब छह घंटे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रही। जेसीबी लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों ने मलबा हटाया तब जाकर यातायात सामान्य हो सका।
बृहस्पतिवार सुबह करीब सात बजे तक हाईवे पर यातायात सामान्य गति से चल रहा था। करीब साढ़े सात बजे मलबा अचानक गिरने लगा। पहले रुक-रुक कर मलबा और पत्थर गिरने शुरु हुए लेकिन थोड़ी देर बाद ही पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिरने लगा।
मलबा आ जाने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के ईई महेंद्र कुमार के दिशा निर्देशन में अधिकारियों ने जेसीबी लगवाकर मलबे को हटवाया। दोपहर बाद करीब दो बजे क्वारब में वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी। आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने बताया कि दोपहर बाद से हाईवे पर वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी है।
लेकिन मौके पर एहतियात के तौर जेसीबी तैनात रखी गई है। अगर भू-स्खलन होगा तो तत्काल मलबा हटाकर स्थिति सामान्य कर दी जाएगी।
TagsAlmora राष्ट्रीय राजमार्गक्वारब फिर दरका पहाड़हाईवे बंदAlmora National HighwayQuarabmountain cracked againhighway closedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Tara Tandi
Next Story