उत्तराखंड

Almora: मुख्यमंत्री धामी ने शहीद अधिकारी के घर पहुंचकर जताया सम्मान

Admindelhi1
21 Jun 2026 4:23 PM IST
Almora: मुख्यमंत्री धामी ने शहीद अधिकारी के घर पहुंचकर जताया सम्मान
x
लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के बलिदान को किया नमन

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को यहां पांडेखोला स्थित आवास पहुंचकर जम्मू-कश्मीर के राजौरी क्षेत्र में सैन्य अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त 5 असम रेजिमेंट के अधिकारी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शहीद अधिकारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

धामी ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा के लिए लेफ्टिनेंट गोस्वामी द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

उन्होंने शोक संतप्त परिवार को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है।

गौरतलब है कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने राजौरी में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान कर्तव्य निर्वहन करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनके पार्थिव शरीर का अल्मोड़ा में सैन्य एवं राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था।

इस अवसर पर अल्मोड़ा के मेयर अजय वर्मा, गोविंद सिंह पिलख्वाल सहित जनप्रतिनिधि व पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

Next Story