उत्तराखंड
Almora: अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Tara Tandi
1 Oct 2024 11:56 AM IST
x
Almora अल्मोड़ा: नैनीताल-कर्णप्रयाग हाईवे एक रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित हो कर खाई में लटक गई। हादसे के वक्त बस में बैठी सवारियों के बीच चीख-पुकार मच गई।
नैनीताल-कर्णप्रयाग हाईवे पर हुआ हादसा
नैनीताल-कर्णप्रयाग हाईवे पर खेती इंटर कालेज के पास उत्तराखंड परिहवन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर में नैनीताल-गोपेश्वर परिवहन निगम की बस नैनीताल से गोपेश्वर की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में वो हादसे के का शिकार हो गई।
अनियंत्रित होकर खाई में लटकी बस
मिली जानकारी के मुताबिक खेती इंटर कालेज के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में लटक गई। जिस से बस में सवार सवारियों की जान हलक में आ गई। हालांकि चालक की सूझ-बूझ से बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। बड़ी मुश्किल से बाद में बस को जेसीबी की मदद से सड़क पर लाया गया। इस हादसे के बाद सवारियां बहुत डर गई थीं। पुलिस ने बताया कि बस में सवार सभी 16 सवारियां सकुशल है और उन्हें गोपेश्वर के लिए भेज दिया गया है।
TagsAlmora अनियंत्रित होकर खाईलटकी बसयात्रियों मची चीख-पुकारAlmora bus lost control and fell into a ditchpassengers started screamingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





