उत्तराखंड

दहेज के लिए गला दबाकर मारने के प्रयास का आरोप

Admin Delhi 1
11 Feb 2023 7:31 PM IST
दहेज के लिए गला दबाकर मारने के प्रयास का आरोप
x

काशीपुर: विवाहिता ने दहेज में एक लाख रुपये व बाइक न लाने पर ससुरालियों पर गला दबाकर मारने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना आईटीआई निवासी महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका विवाह नवंबर 2021 को मोहल्ले के ही शादाब के साथ हुआ है। शादी के कुछ समय बाद पति व उसके ससुराली कम दहेज लाने को लेकर उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि 19 अक्टूबर 2022 को उसके पति व ससुरालियों ने उसे कमरे में बंद कर मारपीट की और उसका गला दबाकर मारने का प्रयास किया।

Next Story