उत्तराखंड

Uttarakhand के पांच जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट

Tara Tandi
27 March 2025 12:47 PM IST
Uttarakhand के पांच जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
x
उत्तराखंड Weather: उत्तराखंड के पांच पहाड़ी जिलों में आज हल्की बारिश और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.
उत्तराखंड के पांच जिलों में हल्की बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किये पूर्वानुमान के अनुसार आज चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही गर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के आसार हैं. हालांकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.
देहरादून में 33 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तापमान
बता दें राजधानी देहरादून में 27 मार्च को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक है, और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि हरिद्वार में मौसम शुष्क रहेगा, और तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. ​
Next Story