उत्तराखंड

एम्स की नर्सिंग अधिकारी का शव फंदे में लटका मिला

Admin Delhi 1
16 Dec 2022 7:09 PM IST
एम्स की नर्सिंग अधिकारी का शव फंदे में लटका मिला
x

ऋषिकेश न्यूज़: आम बाग स्थित एक अपार्टमेंट में एम्स की नर्सिंग अफसर फंदे से लटकी मिली है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर आईडीपीएल चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

शुक्रवार को अपार्टमेंट एक किराए के फ्लैट में रह रही एम्स की नर्सिंग अधिकारी संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकी मिली। वह छोटी बहन के साथ फ्लैट में रहती थी। कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Next Story