
x
Uttarakhand उत्तरखंड : केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में जान गंवाने वाले पायलट लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) राजवीर सिंह चौहान की मां विजयलक्ष्मी चौहान (58) का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
बेटे की असामयिक मृत्यु का गहरा सदमा वह सहन नहीं कर पाईं। परिवार में दो हफ्तों से भी कम समय में दूसरी बड़ी त्रासदी ने सबको तोड़ कर रख दिया। परिजनों ने बताया, शनिवार सुबह विजयलक्ष्मी अचानक सीने में तेज दर्द की शिकायत करने लगीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रविवार को विजयलक्ष्मी की अंतिम यात्रा उनके पैतृक घाट पर किया गया। बड़े बेटे चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया, भाई राजवीर की मौत के बाद से मां मानसिक रूप से बेहद टूट गई थीं।
वह दिन-रात राजवीर को याद कर रोया करती थीं। गौरतलब है कि 15 जून को आर्यन हेली एविएशन का हेलिकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी लौटते वक्त गौरी माई खर्क के पास क्रैश हो गया था। इस हादसे में पायलट राजवीर सिंह चौहान सहित सभी सात लोगों की मौत हो गई थी। शवों की पहचान भी कठिनाई से, अंगूठी, चेन व कंगन के जरिये की गई थी।
सर्व समाज की ओर से रविवार को लेफ्टिनेंट कर्नल (से.नि.) राजवीर सिंह चौहान के सम्मान में मां भारती के वीर सपूत कार्यक्रम का आयोजन होना था। जिसमें नंदी बाबा मंदिर चौक और सड़क का नाम के नाम पर रखे जाने की घोषणा, सामूहिक तिरंगा यात्रा, हनुमान चालीसा पाठ और श्रद्धांजलि सभा प्रस्तावित थी। लेकिन यह कार्यक्रम शोक सभा में बदल गया।
Tagsमौतदौरामांdeathtourmotherजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





