उत्तराखंड

एमबीपीजी कॉलेज में दो गुटों में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट

Admin Delhi 1
29 Sept 2022 6:40 PM IST
एमबीपीजी कॉलेज में दो गुटों में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट
x

हल्द्वानी न्यूज़: एमबीपीजी कॉलेज में दो गुटों में हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार एमबीपीजी कॉलेज में आज छात्रों के दो गुटों के बीच क्लास में ही कहासुनी हो गई।

बात इतनी बढ़ी कि दोनों गुटों में मारपीट शुरू हो गई। इससे कॉलेज परिसर में भगदड़ मच गई। छात्रों के विवाद को देखते हुए कॉलेज प्रशासन को पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़ रहे युवाकों को परिसर से बाहर खदेड़ा। मारपीट में | घायल कुछ युवकों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। भर्ती समीर नाम के युवक ने बताया कि उस पर लाठी डंडों, ईंटों और टाइल्स से हमला किया गया है। इधर इस मामले में प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। पुलिस की मदद से झगड़ रहे युवाओं को कॉलेज परिसर से बाहर कर दिया गया है।

Next Story