उत्तराखंड

उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा, 75 साइकिलिस्ट ने दिखाई दमदार भागीदारी

Admindelhi1
25 Nov 2026 5:35 PM IST
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा, 75 साइकिलिस्ट ने दिखाई दमदार भागीदारी
x
पहाड़ों में रोमांच का सफर शुरू, टिहरी से उत्तरकाशी तक दौड़ेंगे साइकिलिस्ट

नई टिहरी: उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर की एमटीबी साइकिल रेस का बुधवार को आगाज हुआ। टिहरी झील की कोटी कॉलोनी से शुरू हुई यह रेस उत्तरकाशी जिले के चिन्यालीसौड़ के लिए रवाना हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल और एसडीएम अजयवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया।

उत्तराखंड हिमालयन अल्टीमेट चैलेंज के तहत उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद और साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया है। प्रतियोगिता में सेना के जवानों सहित करीब 75 साइकिलिस्ट हिस्सा ले रहे हैं।

आयोजकों के अनुसार, रेस मार्ग पर प्रतिभागियों की सुविधा के लिए हाइड्रेशन पॉइंट बनाए गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन टिहरी को एडवेंचर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाने के साथ युवाओं के लिए पर्यटन आधारित रोजगार के अवसर भी बढ़ाएंगे।

Next Story