
x
सुधार मिशन पर IPS त्रिप्ती
Gopeshwar.गोपेश्वर। राज्य में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाने और आदर्श थाने की अवधारणा को साकार करने की पहल के तहत 40वीं बटालियन पीएसी (हरिद्वार) की सेनानायक तृप्ति भट्ट ने बदरीनाथ कोतवाली को गोद लिया है। आईपीएस अधिकारी तृप्ति भट्ट वर्ष 2017 में पहली बार चमोली जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त हुई थीं और बदरीनाथ कोतवाली चमोली जिले के अंतर्गत आती है।
सरकार की इस पहल के तहत भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अपनी पहली नियुक्ति वाले जिले के एक थाने या कोतवाली को गोद लेकर उसे विकसित करने का काम करेंगे। इसका उद्देश्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को उनके शुरुआती अनुभवों से जोड़ना और इन अनुभवों का लाभ उठाकर जमीनी स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाना और पुलिस कर्मियों के कल्याण पर ध्यान केंद्रित कर नए आयाम स्थापित करना है।
Tagsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार गोदकोतवालीमिशनIPS त्रिप्तीLapKotwaliMissionIPS Tripti
Next Story





