उत्तराखंड

एलएलबी व एलएलएम में मेरिट के आधार पर दाखिला, प्रवेश प्रक्रिया होगी शुरू

Admindelhi1
3 Oct 2026 11:29 AM IST
एलएलबी व एलएलएम में मेरिट के आधार पर दाखिला, प्रवेश प्रक्रिया होगी शुरू
x
महाविद्यालयों में कानून की पढ़ाई के लिए मेरिट से मिलेगा प्रवेश

नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा से संबद्ध राजकीय, अशासकीय और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों एवं संस्थानों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एलएलबी और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शासन के 24 सितंबर 2026 के पत्र के अनुपालन में इस बार प्रवेश परीक्षा के स्थान पर मेरिट के आधार पर दाखिले दिए जाएंगे।

इच्छुक अभ्यर्थी समर्थ पोर्टल (https://ukentrance.samarth.edu.in) के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है। मेरिट आधारित परिणाम 23 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे, जबकि काउंसलिंग और प्रवेश की प्रस्तावित तिथि 25 अक्टूबर रखी गई है।

आवेदन शुल्क सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 2,000 रुपये तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए 1,500 रुपये निर्धारित किया गया है। इसके अतिरिक्त समर्थ पोर्टल पंजीकरण के लिए 50 रुपये शुल्क देना होगा।

पूर्व में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों को दोबारा पंजीकरण या आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। उनका पूर्व आवेदन मान्य रहेगा। हालांकि, उन्हें समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाने वाली करेक्शन विंडो के माध्यम से अपने स्नातक के प्राप्तांकों का विवरण अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा।

Next Story