उत्तराखंड
चारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने जारी किया बुलेटिन
jantaserishta.com
23 May 2023 7:19 PM IST

x
फाइल फोटो
उत्तराखंड। चारधाम यात्रा को लेकर चमोली जिला प्रशासन ने बुलेटिन जारी किया है. जिसमें यात्रियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है. इसके साथ ही बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी से केदारनाथ और बद्रीनाथ में प्रतिकूल स्थिति बनी हुई है.तीर्थयात्रियों के सुखद दर्शन के लिए सभी कदम उठाए गए हैं. लेकिन फिर भी तीर्थयात्रियों से सावधानी बरतने का अनुरोध है.
मौसम विभाग में चारधाम यात्रा में आ रहे श्रद्धालुओं से अपील की है कि वह कुछ दिन यात्रा में ना आए. 23 मई के बाद मौसम साफ होने की उम्मीद है उसके बाद ही अपनी यात्रा प्लान करें. बताते चलें कि उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी है. ऐसे में कई जगह सड़कें भी अवरुद्ध भी हो गई हैं. वहीं चारधाम क्षेत्र में खासतौर पर केदारनाथ में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है.
Tagsचारधाम यात्राउत्तराखंडचारधाम यात्रा को लेकर प्रशासन ने जारी किया बुलेटिनChardham YatraUttarakhandAdministration issued bulletin regarding Chardham Yatra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





