उत्तराखंड

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक

jantaserishta.com
6 Nov 2026 4:08 PM IST
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर बैठक
x
देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने शुक्रवार को सचिवालय स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के दृष्टिगत आवश्यक सेवाओं की श्रेणी में अधिसूचित किए जाने हेतु सम्बंधित विभाग, कार्यालयों एवं उपक्रमों की बैठक ली। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागों को आवश्यक सेवाओं से जुड़े कार्मिकों की सूची यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी आवश्यक सेवाओं से जुड़े विभागों को मतदान दिवस के दिन ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय स्तर पर वरिष्ठ अधिकारी को तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य है कि मतदान में हर कार्मिक की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, परिवहन, पशुपालन, सूचना एवं लोकसम्पर्क, दूरदर्शन केंद्र, ऊर्जा निगम, पेयजल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story