उत्तराखंड

उत्तराखंड में कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई: सीएम धामी

SHIDDHANT
23 Jun 2026 8:57 PM IST
उत्तराखंड में कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई: सीएम धामी
x
निष्पक्ष जांच का भरोसा दे गए धामी
Dehradun देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami पुष्कर सिंह धामी ने कर्णप्रयाग और नगरासू में सामने आए घटनाक्रम को लेकर कहा है कि राज्य सरकार, पुलिस और प्रशासन सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा सुचारू रूप से जारी है और प्रदेश हमेशा से श्रद्धालुओं और पर्यटकों का स्वागत करता रहा है। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब, रीठा साहिब और नानकमत्ता साहिब जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल भी उत्तराखंड में स्थित हैं, जहां हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
सीएम धामी ने कहा कि राज्य की पहचान देवभूमि के रूप में है और यहां सभी धर्मों एवं समुदायों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी घटना को लेकर भ्रामक जानकारी फैलाना समाज के हित में नहीं है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों और भ्रामक खबरों पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जो भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास करेगा या समाज में तनाव पैदा करने वाली झूठी सूचनाएं फैलाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। धामी ने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ की जा रही है तथा जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।
Next Story